आतंकियों पर की कार्रवाई तो पाकिस्तानी सेना के खिलाफ हो गई जनता, राज्य सरकारों ने भी खोला मोर्चा

0
Untitled

आतंकवाद के मामले में पाकिस्तान दुनियाभर के रडार पर रहता है. अगर कभी पाकिस्तान आतंकियों के खिलाफ खुद ही कार्रवाई करने का सोचे भी तो उसके देश में ही विरोध शुरू हो जाता है. ऐसा ही अब फिर हुआ. दरअसल, पाकिस्तान में इन दिनों आतंकवादियों के खिलाफ एक विशेष अभियान ऑपरेशन अज्म-ए-इस्तेहकम चलाया जा रहा है. पाकिस्तानी आर्मी इस अभियान को लीड कर रही है, लेकिन इसके शुरू होते ही विरोध होने लगा. पहले तो पाकिस्तानी आर्मी को आम जनता का गुस्सा झेलना पड़ा. अब राज्य सरकारों ने भी सेना के खिलाफ आवाजें उठा दीं. सेना के इस अभियान के खिलाफ बाकायदा राज्य की विधानसभा में प्रस्ताव भी पास किए गए हैं. आतंकी संगठनों ने भी पाकिस्तान को धमकी दे डाली है. जिहादी संगठन ने पाकिस्तानी सेना के साथ चीनी ठिकानों पर हमला करने की चेतावनी दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *