आतंकी ने कैमरे पर माना- पाकिस्तान ने किया था भारत पर हमला

0
Untitled

हिजबुल मुजाहिद्दीन के डिप्टी कमांडर शमशीर खान ने हाल ही में कैमरे के सामने कहा था कि वह भारत की तरफ कश्मीर में शांति नहीं होने देगा. कश्मीर में हाल ही में हुए आंतकी हमलों को भी उसने कबूल किया है, जिसके बाद पाकिस्तान की आवाम की तरफ से रिएक्शन आया है. पाकिस्तान में भी यह वीडियो वायरल हो गया है, जिसमें साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से हिजबुल मुजाहिद्दीन का आतंकी भारत के खिलाफ जहर उगल रहा है और कश्मीर में नफरत बोने की बात कर रहा है.

इस मसले को लेकर पाकिस्तान के प्रसिद्ध यूट्यूबर सोहैब चौधरी ने पाकिस्तानी युवक आबिद अली से बात की है. आबिद ने पाकिस्तान में आतंकियों को मिल रही पनाह पर कड़ाई से अपनी बात रखी है. आबिद ने कहा कि जिस तरह से यह आतंकी भारत साइड कश्मीर में आतंक फैलाने की बात कर रहा है, इससे दोनों देशों में संबंध कैसे अच्छे हो सकते हैं. आबिद ने कहा कि पाकिस्तान की सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि यह आतंकी संगठन सरकार की सपोर्ट पर चल रहा है. अगर ऐसा नहीं है तो ऐसे लोगों को तुरंत गिरफ्तार करना चाहिए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *