आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार, पुलिस ने जल्द हत्यारा पति को पकड़ने की बात

0
Untitled

आपसी विवाद में पत्नी की हत्या कर पति हुआ फरार, पुलिस ने जल्द हत्यारा पति को पकड़ने की बात।

मनिका: लातेहार जिले के मनिका थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंजो गांव निवास शंभू प्रसाद ने आपसी विवाद में अपनी पत्नी कोमल देवी की बीती रात हत्या चाकू से मारकर कर दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मंगलवार की सुबह मनिका थाना के प्रशिक्षु डीएसपी प्रदीप कुमार साव, राणा भानु प्रताप सिंह, राजकुमार तिग्गा महिला पुलिस ने घटना स्थल से महिला कोमल देवी के शव को अपने कब्जे में लिया। और पोस्टमार्टम के लिए लातेहार भेज दिया। इधर मनिका पुलिस ने हत्यारा पति शंभू प्रसाद को जल्द पकड़ने की बात कही। फिलहाल मनिका पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *