आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लगी पंचायत वासियों की अपार भीड़, हो रही है अधिकारियों द्वारा जनता की कामों के निष्पादन
आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में लगी पंचायत वासियों की अपार भीड़, हो रही है अधिकारियों द्वारा जनता की कामों के निष्पादन
पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के उदयपुरा वन पंचायत अंतर्गत आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित की गई जो की झारखंड सरकार की यह बहुत बड़ी महत्वाकांक्षी योजना है जिससे आम आवाम की परेशानियों का जल्द निष्पादन किया जा रहा है तथा जिनकी कामों में कुछ समस्या आ रही है उनका भी काम तरहसी प्रखंड तथा अंचलाधिकारियों के द्वारा निष्पादन किया जा रहा है जिसे लेकर कुछ आम जनता तथा भारतीय जनता पार्टी के मंडल संयोजक अनिल सिंह ने झारखंड सरकार की यह महत्वाकांक्षी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम को पूरी तरह से फेल बताया है कहा कि यह हर एक साल में स्टॉल लगाकर जनता की निष्पादन कराया जाता है लेकिन फिर भी जानता प्रखंड का चक्कर काटते काटते परेशान रहते हैं आखिर ऐसा क्यों होता है
इधर तरहसी अंचलाधिकारी केदारनाथ सिंह से सिटी न्यूज़ के टीम जब आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के विषय में जानकारी ली तो उन्होंने कहा कि तरहसी प्रखंड में यह महत्वाकांक्षी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पूरी तरह से सफल हो रहा है क्योंकि पूरे प्रखंड में अभी तक चार जगह पर यह कार्यक्रम कराया गया वहां पर जितने लोगों का आवेदन आ पा रहा है उन्हें अगर तुरंत करने लायक है तो उसका तुरंत हो पा रहा है लेकिन किसी योजना का निष्पादन करने में समय लगता है तो उनका भी जल्द ही हो जाएगा ऐसे भी जो गलत लोग इस योजना पर गलत टिप्पणियां करते हैं वह गलत करवाना चाहते हैं यही कारण है कि उन्हें यह महत्वाकांक्षी योजना अच्छा नहीं लगता है क्योंकि सरकार बहुत ही विस्तार रूप से यह योजना को सही ढंग से चलने का काम किया है जिससे इंस्टॉल लगाकर जनता की हर एक कार्य को निष्पादन किया जा रहा है
