AAP नहीं मनाएगी होली, 26 मार्च को करेगी PM आवास का घेराव

0
Untitled

 

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ आम आदमी पार्टी (AAP) इस साल होली नहीं मनाएगी, कहा जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालयद्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराने के लिए 26 मार्च को प्रधानमंत्री आवास का घेराव करेगी, इस बात का ऐलान आम आदमी पार्टी के दिल्ली संयोजक गोपाल राय ने शुक्रवार को किया।

उन्होंने बताया कि 25 मार्च यानी होली के दिन कोई भी आप कार्यकर्ता मोदी जी की तानाशाही के विरोध में होली नहीं मनाएंगे, हम लोगों से गले मिलेंगे और उन्हें बताएंगे कि आज हमें देश को बचाना जरूरी है वहीं 26 मार्च को पूरे दिल्ली के लोग इस तानाशाही के खिलाफ पीएम आवास पहुंचेंगे और घेराव करेंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *