आंगनवाड़ी में सेविका और सहायिका कर रहे हैं काफी लापरवाही सरकार की आंखों में झोंक रहे हैं धूल
आंगनवाड़ी में सेविका और सहायिका कर रहे हैं काफी लापरवाही सरकार की आंखों में झोंक रहे हैं धूल।
पलामू जिले के तरहसी प्रखंड के सुदूरवर्ती इलाका सोनपुरा पंचायत अंतर्गत हारना टोला मध्य विद्यालय प्रांगण के बगल में आंगनबाड़ी केंद्र गलत तरीके से चलाया जा रहा है जब सिटी न्यूज़ की टीम आंगनवाड़ी केंद्र पर पहुंचे तो वहां पाया कि आंगनबाड़ी केंद्र में एक भी बच्चा नहीं है सहायिका मुनी देवी तो उपस्थित थी लेकिन सेविका पिंकी कुमारी किसी काम से ब्लॉक गई हुई थी जब इस मामला को लेकर से सहायिका मुनी देवी से बातचीत की गई तो उसने बताया कि आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चे आए थे लेकिन हमने 11:30 बजे ही बच्चों को छुट्टी कर दिए क्योंकि ठंड का समय है इसीलिए छुट्टी कर दिया गया
बताते चले की आंगनबाड़ी केंद्र का समय 8 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक है लेकिन , हारना टोला आंगनबाड़ी केंद्र में 11:30 बजे ही बच्चों को छुट्टी दे दी जाती है तथा हारना टोला आंगनबाड़ी केंद्र में क्या अलग नियम होने के कारण खाना और नाश्ता 9:00 बजे ही बच्चों को देकर 11:30 बजे बराबर छुट्टी कर दी जाती है
इस मामला को लेकर जब सेविका पिंकी कुमारी से बात की गई तो उन्होंने बतलाई की बी एल ओ के काम से वह प्रखंड कार्यालय पहुंचे हैं और कहा की चार बच्चे केंद्र पर पहुंचे थे उन्हें सहायिका का जीम्मा दिया हुआ था पता नहीं वह छुट्टी कर दी है।
जब इस मामला को लेकर सिटी न्यूज़ की टीम तरहसी बाल विकास परियोजना के सुपरवाइजर लीलावती देवी से बात की तो उन्होंने कहा कि जांचों प्रांत सेविका और सहायिका दोनों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी
