आम जनता व भाजपाइयों ने सामुहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम को सुना

आम जनता व भाजपाइयों ने सामुहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम को सुना
निर्भय शाहाबादी ने शिवम आजाद के समीप मंदिर प्रांगण में मन की बात कार्यक्रम में सम्मिलित होने के उपरांत गरीब असहाय लोगों के बीच केसरिया साड़ी व कड़कड़ाती सर्दी को देखते हुए कंबल वितरित किया
देश के यशस्वी माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र भाई मोदी जी के मन की बात को आज दिनांक 31.12.2023 को मन की बात कार्यक्रम को लेकर निगम के वार्ड संख्या 18 मे वार्ड पार्षद शिवम आज़ाद के आवास के समीप मंदिर प्रांगण मे कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सामुहिक रूप से मन की बात कार्यक्रम को सुना गया।मन की बात के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे निवर्तमान विधायक निर्भय शाहाबादी सम्मिलित हो कर गरीब असहाय लोगों के बीच केसरिया साड़ी व कड़कड़ाती सर्दी को देखते हुए कंबल वितरित किया। गिरिडीह नगर निगम के वार्ड संख्या 18,5 एवं 6के भाजपा कार्यकर्ता एवं नागरिकों के साथ सेवानिवृत्ति इंजीनियर विनय कुमार सिंह प्रदेश प्रवक्ता ओ बी सी मोर्चा भाजपा, कार्यक्रम प्रभारी के आवासीय कार्यालय शिवपुरी गिरीडीह में सुना गया ,कार्यक्रम के संबंध में इंजीनियर विनय कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि मन की बात में प्रधानमंत्री जी सीधे देश की जनता से संबाद करते हैं आज के कार्यक्रम में प्रधानमंत्री सभी देशवासियों को नए वर्ष की शुभकामना के साथ विकसित भारत हेतु युवाओं को मंत्र देते हुए बताएं की युवाओं को विकसित भारत का लाभ मिलेगा , साथ ही फिटनेस , स्टार्ट अप साहित अन्य विषयों पर मन की बात में देशवासियों को संबोधित किये उनके द्वारा की गई मन की बात एवं आपसी संवाद से देशवासि काफी लाभान्वित हो रहे हैं उक्त कार्यक्रम में मन की बात कार्यक्रम के सह प्रभारी सुनीत सिंह,भाजपा जिला महामंत्री सुभाष चंद्र सिंनहा ,अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अमित पासवान, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संजीव कुमार, भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य बासुदेव राम चंद्रवंशी भाजपा नगर के सुमन सिंनहा, कुंदन सिंह राजपूत ,निशु सिन्हा आशीष कुमार निगम कुमार बसंत दास राहुल ताती मोहन तांती सहित काफी संख्या में लोगों ने मन की बात सुने।