आखिरी लोकेशन पर विस्फोट करके मिल सकती है क्रैश साइट; 10 साल पहले लापता हुआ था

0
Untitled

मलेशिया के विमान MH370 के लापता हुए 10 साल हो चुके हैं, मगर इसकी गुत्थी अभी तक सुलझ नहीं पाई है। अब इस विमान को ढूंढने के लिए ब्रिटेन की कार्डिफ यूनिवर्सिटी से जुड़े रिसर्चर ने एक नया दावा किया है।

न्यूज वेबसाइट मेट्रो की रिपोर्ट के मुताबिक रिसर्चर्स ने लापता हुए विमान MH370 का पता लगाने के लिए एक नया प्लान तैयार किया है। उनका मानना है कि जहां विमान की आखिरी लोकेशन मिली थी वहां पर एक बड़ा विस्फोट कर इसकी क्रैश साइट को ढूंढा जा सकता है।

दरअसल, 8 मार्च 2014 को कुआलालंपुर से 239 लोगों को लेकर बीजिंग जा रहा MH370 विमान अचानक लापता हो गया था। इस विमान को लेकर मानव इतिहास का सबसे बड़ा अंडरवाटर सर्च अभियान चलाया गया था लेकिन फिर भी सफलता नहीं मिली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *