आज गिरिडीह बरमसिया स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर में नवयुवक ब्राह्मण संघ गिरिडीह की एक बैठक संपन्न हुई,
आज गिरिडीह बरमसिया स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर में नवयुवक ब्राह्मण संघ गिरिडीह की एक बैठक संपन्न हुई, बैठक में जिले में ब्राह्मण समाज को एक मंच पर लाने की कयावद को और आगे तक ले जाने पर चर्चा हुई, अभी जिले में कई ब्राह्मण संगठन है जो अलग अलग क्षेत्रों और मुद्दों पर समाज के लिए काम कर रहे हैं, लेकिन अब समय की मांग है कि सर्वत्र ब्राह्मण समाज को एक मंच पर आना होगा, तभी समाज के लिए कुछ बढ़िया किया जा सकता है। समाज में कई प्रतिभावान युवा युवतियां है जिन्हे कुछ छोटी छोटी कमियों के कारण आगे बढ़ नही पाते हैं, नवयुवक ब्राह्मण संघ ऐसे प्रतिभावान विद्यार्थियों के लिए मदद पहुंचाने का कार्य करेगा, आज की बैठक में आगामी 21 दिसंबर को वनभोज सह मिलन समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। और वहां की बैठक में ही संगठन का विस्तार किया जाएगा।
आज की बैठक में संतोष पांडेय, विकास पांडेय, मुकेश पाण्डेय,संजय पांडेय, कमल पांडेय, राहुल पांडेय, शिव गौरव पांडेय, परिचय पांडेय, पंचानंद पांडेय,राम रंजन पांडेय,वीरेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

