आगमी 24 दिसंबर को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के विशाल प्रमंडलीय महाधिवेशन का आयोजन।

0
0358bf81-720a-4310-a715-4998f33b199b

आगमी 24 दिसंबर को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के विशाल प्रमंडलीय महाधिवेशन का आयोजन।

गढ़वा शहर के गोविंद हाई स्कूल के मैदान में आगामी 24 दिसंबर 2023 दिन रविवार को अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के विशाल पलामू प्रमंडलीय महाधिवेशन का आयोजन होना सुनिश्चित किया गया है। उक्त विषय पर अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा) के गढ़वा जिला प्रभारी ब्रजेंद्र पाठक, जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी, प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद तिवारी और पंडित आनंद मोहन तिवारी ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी साझा की है। बताया गया की गढ़वा की धरती पर आयोजित होने वाला यह महाधिवेशन कई मायनों में पलामू प्रमंडल एवं यहां की जनता के लिए ऐतिहासिक तथा अनुकूल साबित होगा। महाधिवेशन पर जानकारी साझा करते हुए संगठन के पदाधकारियों में बताया की इस आयोजन को भव्यता प्रदान करने में सभी कार्यकर्ता काफी पहले से ही लगे हुए हैं। महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के तौर पर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ब्राह्मण शिरोमणि पंडित राजेन्द्र नाथ त्रिपाठी, संगठन के राष्ट्रीय संरक्षक मनोज तिवारी, भारत सरकार के लोकप्रिय पथ परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सहित अन्य कई जानी मानी हस्तियां भाग लेंगी। साथ ही कई राज्यों के डेलीगेट्स भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। महाधिवेशन के आयोजन पर प्रकाश डालते हुए जिला प्रभारी ब्रजेंद्र पाठक ने बताया की इसका उद्देश्य प्रमंडल स्तर पर ब्राह्मण समाज में हो रही विकृतियों को दूर करने के साथ समाज के सभी लोगों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक पहलुओं पर एकजुट करते हुए समाज को मजबूती प्रदान करना है। महाधिवेशन में समाज के अंतिम व्यक्ति तक को बुलाने का प्रबंध करने के साथ भ्रह्मण समाज के उठाव पर कार्य किया जाएगा। इसके साथ ही ब्राह्मण समाज किस प्रकार एकजुट होकर सभी समाज के हर वर्ग के उठान में अपना योगदान और बढ़ चढ़कर दे पाए इस बात बार भी अहम चर्चा होगी। अपना वक्तव्य रखते हुए जिला अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा की यह अधिवेशन भव्य एवं एतिहासिक होगा। पलामू प्रमंडल के प्रत्येक गांव में जाकर एक एक घर के एक एक व्यक्ति को इस अधिवेशन के विषय में जानकारी देते हुए इसमें शामिल होने का न्योता दिया जायेगा। संगठन के कार्यकर्ता पूरे जोश खरोश के साथ इसे सफल बनाने में अभी से ही लग गए हैं, साथ ही संभावना है की इस कार्यक्रम में पूरे प्रमंडल से 40 हजार के लगभग लोग भाग लेंगे। बताया गया की संगठन के लोग इस महाधिवेशन को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे, इसे ऐतिहासिक और भव्य बनाने के लिए समाज के कई धर्माचार्य और कला संस्कृति से जुड़े लोग भी बढ़चढ़ कर प्रचार प्रसार करते हुए इसका हिस्सा बनेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *