आगामी स्वतंत्रता दिवस का सफल आयोजन की बैठक को लेकर बीडीओ ने किया पत्र जारी
आगामी स्वतंत्रता दिवस का सफल आयोजन की बैठक को लेकर बीडीओ ने किया पत्र जारी
केतार:आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारी को लेकर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने सभी संबंधित विभागों को पत्र जारी किया है।पत्र के माध्यम से बीडीओ ने प्रखंड अंतर्गत सभी सरकारी कार्यालयों,विद्यालयों ,थाना, स्वास्थ्य केंद्रों सहित अन्य संस्थानों के प्रधान को समय पर झंडोत्तोलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्देश दिया है।उन्होंने 12 अगस्त के प्रखंड कार्यालय में
आयोजित स्वतंत्रता दिवस से संबंधित अहम बैठक में सभी को उपस्थित होकर सफल बनाने का निर्देश दिया है।ताकि स्वतंत्रता दिवस में झंडोतोलन का समय सारणी एवं अन्य कार्यों का दायित्व सौंपा जा सके।

