आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संत जोसेफ विद्यालय के छात्रों ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली
आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर संत जोसेफ विद्यालय के छात्रों ने निकाला मतदाता जागरूकता रैली
महुआडांड़ (लातेहार) आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर महुआडांड़ प्रखंड के संत जोसेफ उच्च विद्यालय के प्राचार्य फादर दिलीप के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। रैली विद्यालय परिसर से निकलकर गुड़गुटोली, मुख्य बाजार, दीपा टोली, रामपुर, बिरसा चौक, शास्त्री चौक होते हुए विद्यालय परिसर पहुंची। रैली के दौरान छात्र-छात्राओं ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए नारे भी लगाए। इस दौरान छात्र-छात्राएं हाथों में तख्तियां लिए लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करते नजर आए।
