आईना ने पुरस्कारों की झड़ी लगा दी
आईना ने पुरस्कारों की झड़ी लगा दी
गिरिडीह की सांस्कृतिक टीम आईना ने इस्पात रंगमहोत्स्व राउरकेला में 2026 में
उसने मुझे खूबसूरत क्यों कहा नाटक उपन्यासकर यशपाल द्वारा लिखित कहानी जिसका नाट्य रूपांतरन नाटककार अख्तर अली ने किया है का मंचन किया यह नाटक मनाव मनोविज्ञान पर आधारित है जिसमें यह दिखाने का प्रयास किया गया है कि किसी के मन में जीने की आसा जगाने के लिए संवाद के माध्यम से श्रृंगार पैदा किया जाय। जीने की आसा छोड़ चुकी युवती के मन में चिकित्स्क ने उसमें श्रृंगार उत्पन्न कर उसे बिना औषधि के बीमारी से मुक्ति प्रदान कर जीने की चाहत जगा दी। बीमार युवती की भूमिका में प्रार्थना, डॉ की भूमिका में आदित्य,नर्स की भूमिका मे प्रज्ञा, महिला डॉक्टर की भूमिका में प्रगति, जूनियर डॉ की भूमिका में अंशु तथा मामा की भूमिका में तरुण की भूमिका ने नाटक को सजीवता प्रदान कर दी है।दर्शक मंत्रमुग्ध होकर नाटक का मंचन देख रहे थे।नाटक ने शुरू से अंत तक दर्शकों को बाँधे रखा और जीने के लिए प्रेम की आवश्यकता को जरूरी बताया है।’
नेपथ्य मे प्रकाश व्यवस्था : आयुष और पृथ्वी
रूप सज्जा : आदित्य और प्रार्थना
संगीत व्यवस्था : ऋषभ नंदन
मंच सज्जा : कृष और निकुंज ने अपनी ऊर्जा लगाकर नाट्य मंचन को आकर्षक बनाया उत्कृष्ट बनाया।
आईना ने निम्लिखित पुरस्कार प्राप्त किए
स्टेज क्राफ्ट मे 3rd, बेस्ट एक्ट्रेस 2nd प्रार्थना,बेस्ट एक्टर 2nd आदित्य अमन,बेस्ट करैक्टर एक्टर अवार्ड 1st तरुण,बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस 1st प्रगति, ,कैंप फायर किंगअवार्ड आदित्य अमन,बेस्ट डायरेक्शन 2nd Mr .महेश अमन, ड्रामा तुमने मुझे खूबसूरत क्यों कहा को 2nd बेस्ट ड्रामा,कैंप फायर बेस्ट टीम 3rd

