आदर्शनगर पेटल ब्लूम एकेडमी मे डांडिया डांस का आयोजन…
बरवाडीह(रवि कुमार गुप्ता):-शनिवार को नवरात्र के मौके पर पेटल ब्लूम एकेडमी आदर्शनगर मे नन्हे मुन्हे बच्चो के लिए संस्थान की और से डांडिया डांस का आयोजन किया गया।इसके अलावे बच्चो के द्वारा माँ दुर्गा के नौ रूप को दर्शाया गया।कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के निदेशक कुमार विवेक ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात नन्हे मुन्हे स्कूली छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक डांडिया नृत्य प्रस्तुत की गई। इस दौरान छात्राएं एवं उनके अभिभावकों के साथ शिक्षकों ने भी बच्चो का हौसला अफजाई किया और खूब ठुमके लगाए। डांडिया के बारे में जानकारी देते हुए विद्यालय के निदेशक कुमार विवेक ने बताया कि दशहरे के अवसर पर गुजरात में डांडिया का काफी महत्व है और यह गुजरात की संस्कृति से अवगत कराने के उद्देश्य से विद्यालय में डांडिया उत्सव का आयोजन किया गया।

