आदित्य साहू ने गिरिडीह रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की मांग की

0
a04ce53d-c240-43ea-9b50-40454585add6

भाजपा के राज्यसभा सदस्य ने केंद्रीय रेल मंत्री को लिखा पत्र

आदित्य साहू ने गिरिडीह रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने की कि मांग

गिरिडीह. भाजपा के राज्यसभा सदस्य आदित्य प्रसाद ने केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर गिरिडीह के रेल यात्रियों की सुविधा बढ़ाने का आग्रह किया है. पत्र के माध्यम से उन्होंने कहा कि आसनसोल- हटिया इंटरसिटी ट्रेन नंबर 18617/18618 का ठहराव सलैया स्टेशन (पचंबा) में होने से यहां की जनता को काफी सुविधा होगी. साथ ही सलैया स्टेशन का नाम बदलकर पचंबा स्टेशन करने की जरूरत है. जहां यह स्टेशन है, वहां सलैया नाम से कुछ भी नहीं है. कहा कि पटना से कोडरमा, राजधनवार, जमुआ, सलैया स्टेशन, न्यू गिरिडीह रेलवे स्टेशन मधुपुर होते हुए हावड़ा तक इसी गाड़ी का ठहराव सलैया स्टेशन पर होना चाहिए. इससे पचंबा व आसपास क्षेत्र के लोगों को व्यापार व अन्य कार्यों में सुविधा होगी. उन्होंने रेल मंत्री से आग्रह किया है कि उक्त विषय के संबंध में जनहित में विचार करते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दें. इधर, भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुरेश साव ने बताया कि पचंबा के लोगों ने उनके माध्यम से राज्यसभा सदस्य को ज्ञापन दिया था. गिरिडीह व पचंबा के लोग बहुत दिनों से आसनसोल-हटिया इंटरसिटी ट्रेन का ठहराव सलैया स्टेशन (पचंबा) में करने, इसका नाम बदलने व उक्त मांग कर रहे हैं.  साव ने कहा कि राज्यसभा सदस्य श्री साहू से लोगों की मांग रखी, तो उन्होंने रेल मंत्री को पत्र लिखा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *