आदिम जनजाति लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण किया

0
0f474ac0-0b6b-4b43-99ee-d9cd763a372b

आदिम जनजाति लाभुकों के बीच खाद्यान्न वितरण किया

महुआडांड़ बीडीओ अमरेन डांग के नेतृत्व में बुधवार को अक्सी पंचायत के बंदुआ, पोखरडीह आदि ग्राम में आदिम जनजाति लाभुको के बीच खाद्यान्न का वितरण कराया गया।

 

इस दौरान प्रभारी एमओ सह एजीएम संजय मिंज भी मौजूद थे। ज्ञात हो कि एमओ प्रभात भगत की तबियत खराब होने के कारण आदिम जन जाति के लाभुको के बीच खाद्यान्न वितरण नही हो पाया था ।
जिसे लेकर पोखरडीह ग्राम के कई लाभुको ने महुआडांड़ बीडीओ से खाद्यान्न वितरण की गुहार लगाई थी ।जिसपर संज्ञान लेते बीडीओ ने स्वयं ही बुधवार को लाभुको के बीच होम डिलीवरी कराते हुए खाद्यान्न का वितरण करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *