पॉवर ग्रिड भवन में लगाया जा रहा है घटिया ईट, बरती जा रही है अनियामितता;
पॉवर ग्रिड भवन में लगाया जा रहा है घटिया ईट, बरती जा रही है अनियामितता
सिमरिया : प्रखण्ड के सीकरी में 132/33 केवी पॉवर ग्रिड सब स्टेशन बनाया जा रहा है। जहां यह कार्य विगत एक वर्ष से जारी है। परंतु हैरत वाली बात है कि पॉवर ग्रिड में बनाए जा रहे दो मंजिला आवास में घटिया ईंट का उपयोग धड़ले से किया जा रहा है। वहीं बालू की बात करें तो सबसे निम्न स्तर का बालू उपयोग किया जा रहा है। जिससे आवास निर्माण का नीव में मजबूती नहीं रहेगी। आखिर बिजली विभाग में कौन इसका होगा जिम्मेवार ।आखिर किस इंजीनियर के इशारे पर इस तरह का घटिया ईंट और बालू का उपयोग किया जा रहा है।
