निलंबित IAS पूजा सिंघल से जुड़े मामले में आज अहम गवाह पेश करेगी ईडी;

0
images

निलंबित IAS पूजा सिंघल से जुड़े मामले में आज अहम गवाह पेश करेगी ईडी

 

मनरेगा घोटाले की राशि की मनी लॉन्ड्रिंग करने आरोप में जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल से जुड़े मामले में आज ईडी की ओर से अहम गवाह पेश होगा. सुप्रीम कोर्ट में पिछले दिनों पूजा सिंगल की याचिका पर सुनवाई के दौरान ईडी की ओर से अहम गवाह प्रस्तुत करने की बात थी. इसी बीच ईडी की ओर से कोर्ट को बताया गया कि इलेक्शन ड्युटी में गवाह के जाने की वजह से 5 दिसंबर को ट्रायल कोर्ट में गवाही होनी है. इसी आधार पर पूजा सिंघल की जमानत याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 14 दिसंबर तय की गई है.
इससे पहले ईडी ने 23 नंवबर को तीन महत्वपूर्ण गवाहों गौतम राय, सुजीत कुमार और पंचवटी बिल्डर आलोक सरावगी की गवाही करा चुकी है. बता दें कि पूजा सिंघल 25 मई 2022 से जेल में है. गवाही के बाद पूजा सिंघल की मुश्किलें बढ़ सकती है. सुप्रीम कोर्ट में पूजा सिघंल की समानता अर्जी पर सुनवाई के लिए 1 दिसंबर की तारीख निर्धारित है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *