पर्यावरणविद ने नाती के जन्मदिन व पोती के विवाह पर बालूमाथ कस्तूरबा विद्यालय में किया पौधरोपण

0
Untitled

पर्यावरणविद ने नाती के जन्मदिन व पोती के विवाह पर बालूमाथ कस्तूरबा विद्यालय में किया पौधरोपण

परिवार की संख्या बढ़े तो उन्हें स्वस्थ रहने के लिए बढाना होगा पेड़ों की संख्या: पर्यावरण धर्म गुरु कौशल

 

 

लातेहार जिले के बालूमाथ में पर्यावरण धर्म के तहत विश्वव्यापी पर्यावरण संरक्षण अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पर्यावरण धर्मगुरु व वन राखी मूवमेंट के प्रणेता पर्यावरणविद कौशल किशोर जायसवाल ने अपनी पुत्री शिक्षिका ज्योति कुमारी को पुत्ररत्न प्राप्ति व पोती नैंसी की शादी के अवसर पर बालूमाथ के कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय परिसर में नवरत्न का पौधा लगाकर उत्सव को यादगार बनाया। पर्यावरणविद की पुत्री ज्योति कुमारी(शिक्षिका) ने तीन दिसंबर को रांची के एक निजी हॉस्पिटल में पुत्र को जन्म दिया है। जबकि नावा बाजार के राजेश जायसवाल की बच्ची नैंसी की शादी होटल निर्वाणा में चतरा के मनोज जायसवाल के पुत्र अंकित के साथ संपन्न हुई है। इस अवसर पर वनरखी मूमेनट के प्रणेता कौशल ने पर्यावरण धर्म के प्रार्थना के साथ विद्यालय में नवरत्न पौधे लगाते हुए बच्चों को पर्यावरण धर्म के साथ पर्यावरण , प्रकृति व प्रदूषण से सम्बंधित कई महत्वपूर्ण जानकारियां देते हुए उन्हें पौधा लगाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधा का इस्तेमाल कम से कम करने से स्वयं के साथ आने वाली पीढ़ी भी सुरक्षित रहेगी। इस शुभ अवसर पर इटखोरी मां भद्रकाली के मंदिर में चंदन और बारहमासी थाईलैंड कायम पौधा जायसवाल ने लगाया
विद्यालय के वार्डेन शिखा कुमारी ने पर्यावरण के क्षेत्र में पर्यावरणविद कौशल के द्वारा देश विदेश में किये जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना की।
जन्मदिन के सुअवसर पर नानी सह डाली बाजार पंचायत की मुखिया पूनम जायसवाल, छतरपुर पूर्वी से जिला पार्षद अमित कुमार जायसवाल रोहित जायसवाल, लालमन जायसवाल , शीला देवी, आकश, अरुण जायसवाल, अरविंद जायसवाल, कोमल जायसवाल, शिल्पा जायसवाल और शादी समारोह में सुदामा देवी, रामा देवी,बालकिशोर प्रसाद, रमाकांत, प्रसाद,विनोद प्रसाद, अमरेश प्रसाद, बरसा देवी, अर्चना देवी, पूनम देवी, नीलम देवी, रेणु देवी, रिंकू देवी, प्रमोद प्रसाद, अशोक प्रसाद, प्रभात प्रसाद, दिलीप प्रसाद प्रेम कुमार, देव कुमार प्रसाद भूषण प्रसाद , अमित कुमार, अविनाश कुमार,कस्तूरबा विद्यालय में सहायक शिक्षिका एलिजा बेद , कुमुद टोप्पो, सुषमा कुमारी, रानी कुमारी, पूनम कुमारी, तानिया कुमारी, सुमिता कुमारी, देवंती कुमारीआदि शामिल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *