शराब दुकान को हैंडओभर लेने पहुंचे कंपनी को शराब पेटी में भरा मिला ईंट

0
41e1d994-1b5b-4852-bff5-965cc607921f

शराब दुकान को हैंडओभर लेने पहुंचे कंपनी को शराब पेटी में भरा मिला ईंट

बालूमाथ ।बालूमाथ प्रखंड मुख्यालय अंग्रेजी शराब दुकान संख्या 008 में शराब बेच रही कंपनी जीडिलेक्स का टेंडर रद्द हो जाने के बाद आरके कंपनी द्वारा नये टेंडर के तहत दुकान लिया गया है ।लेकिन कंपनी के कर्मी जब दुकान हैंडओभर लेने पहुंचे तो दुकान में कई शराब की पेटियों में ईंट भरा हुआ पाया गया ।एवं कई बोतलों में पानी मिला हुआ था ।जिसकी कीमत 120,535 रुपये है ।इस सम्बंध में जानकारी देते हुए आरके कंपनी के जिला कौडिनेटर रंजीत कुमार ने बताया कि जीडीलेक्स कंपनी का सरकार द्वारा टेंडर रद्द हो जाने के बाद आरके कंपनी द्वारा नए टेंडर के तहत दुकान हैंडओभर लेने गए ।तो वहाँ दुकान प्रभारी अमित कुमार,दुकान सहायक मनोज कुमार,दूकान सहायक लालदेव कुमार उर्फ पिंकु के सामने दुकान मिलाया गया ।जहां मैकडयूएल नामक शराब कंपनी की चार पेटी में ईंट भरा हुआ पाया गया ।इसके अलावा कई शराब के बोतलों में पानी मिलाकर रखा हुआ था ।जिसके बाद कंपनी द्वारा इसकी सूचना उत्पाद दरोगा सोनू कुमार को सूचना दी गयी ।जहां उत्पाद दरोगा ने बालूमाथ शराब दुकान पहुंचकर मामले की जानकारी ली एवं दुकान में कार्यरत कर्मियों पर करवाई की बात कही ।जहाँ दुकान प्रभारी अमित कुमार द्वारा अपनी गलती मानते हुए शराब की कीमत 120,535 रुपया देने की बात स्वीकार किया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *