अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक सवार दो युवको को मारी टक्कर,रिम्स रेफर

0
Untitled

अनियंत्रित स्कार्पियो ने बाइक सवार दो युवको को मारी टक्कर,रिम्स रेफर

बालूमाथ-चतरा मुख्य पथ पर बरनी ग्राम के समीप शनिवार देर शाम एक अनियंत्रित स्कार्पियो ने दो बाइक सवार युवको को टक्कर मार दिया । जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विकास भगत 20 वर्ष पिता बोधना भगत,रामलाल भुइँया 25 वर्ष पिता विष्णु भुइँया दोनो ग्राम लोहरसी थाना चंदवा निवासी मोटरसाइकिल जेएच 13जे6201 से बारियातु की ओर से अपने घर जा रहे थे । इसी दौरान बरनी पंप के पास बालूमाथ से बारियातु की ओर जा रहे एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो जेएच01सीआर 2380 ने टक्कर मार दिया ।जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए ।घटना के बाद बारियातु पुलिस के सहयोग से 108 एंबुलेंस की सहायता से दोनों युवको को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया ।जहां डॉक्टर अमरनाथ प्रसाद के द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु रांची रिम्स रेफर कर दिया । दुर्घटना में घायल दोनों युवको के पैर,सर में गंभीर चोटे आई हैं ।जिनकी स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है ।वही बाइक सवार दोनो युवको को टक्कर मारने वाला स्कार्पियो भागने के क्रम में सड़क किनारे एक मे खेत जा घुसा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *