जानें क्या है मिशन कर्मयोगी, जिसके लिए अफसरो कर्मियों को दी जाएगी ऑनलाइन ट्रेनिंग;

0
dd7fec70268ef71240a11a3e21bced14f9708a6a47b3a3680e5d8ff4e0ceb079

जानें क्या है मिशन कर्मयोगी, जिसके लिए अफसरो कर्मियों को दी जाएगी ऑनलाइन ट्रेनिंग झारखंड के अफसरो- कर्मियों को मिशन कर्मयोगी के माध्यम से सरकार की योजनाओं-नीतियों को धरातल पर उतारने के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्मिक सचिव प्रवीण टोप्पो ने इस संबंध में सभी अपर मुख्य सचिव, प्रधान सचिव, सचिव, विभागाध्यक्ष, प्रमंडलीय आयुक्त, उपायुक्तों को पत्र लिखा है।

मिशन कर्मयोगी के जरिये अफसरो- कर्मियों को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा। कैपासिटी बिल्डिंग कमीशन नई दिल्ली एवं कर्मयोगी भारत, स्पेशल पपर्स वेह्किल नई दिल्ली के साथ झारखंड सरकार ने एमओयू किया है। साथ ही इस संबंध में कार्मिक के अधीन श्री कृष्ण लोक सेवा संस्थान को नोडल कार्यालय नामित किया है।

मिशन कर्मयोगी के तहत अलग अलग विभागों, कार्यलयों में कार्यरत पदाधिकारियों को आइजीओटी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जायेगा। सभी विभागों को कहा गया है कि वे एक नोडल पदाधिकारी इसके लिए नामित करें। एडमिन नंबर बनाया जाएगा। कंप्यूटर -मोबाइल में एप को डाउनलोड किया जायेगा।

इससे संबंधित विभाग अपने अधीनस्थ अफसरो- कर्मियों को इसके माध्यम से किसी विशेष विषय में ट्रेनिंग दिला सकेंगे। ट्रेनिग अफसरो के गोपनीय अभ्ययुक्तियों में दर्ज होगा, जिसके आधार पर उन्हें प्रमोशन दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *