पॉवर ग्रिड में मजदूरों के सर से टोपी, जूता एवं सेफ्टी किट गायब;

0
c9497a50-beda-49bb-9ada-86b18c4ed7d4

सिकरी में बनाए जा रहे पॉवर ग्रिड में मजदूरों के सर से टोपी, जूता एवं सेफ्टी किट गायब

मोटी मोटी लोहे के पॉवर ग्रिड में कार्य करते हैं मजदूर,कभी भी मजदूरों के साथ हो सकता है बड़ी घटना

मजदूरों द्वारा सेफ्टी किट के मांगे जाने पर व्यवस्था नहीं रहने को कहते हैं मैनेजर

जबकि बड़ी बड़ी सरकारी बिल्डिंग हो या पॉवरग्रिड वगैर सेफ्टी किट का कार्य कराना प्रतिबंध है

बेधड़क बेख़ौफ़ होकर वगैर सेफ्टी किट के कराया जा रहा है कार्य

सिमरिया : प्रखण्ड के सीकरी में 132/33 केवी पॉवर ग्रिड सब स्टेशन बनाया जा रहा है। जहां यह कार्य विगत एक वर्ष से जारी है। परंतु हैरत वाली बात है कि पॉवर ग्रिड में कार्य कर रहे मजदूरों के लिए कोई सेफ्टी किट नहीं है। ना टोपी ना जूता मजदूर पेट भरने के कारण वगैर टोपी और जूता के कार्य कर रहें है। कुछ मजदूरों ने बताया कि कई बार यहां के मैनेजर से सेफ्टी किट की मांग किया गया। लेकिन मैनेजर द्वारा सेफ्टी किट नहीं रहने का बहाना बनाते हुए कहा कि काम करना है तो करों वर्ना यहां से तुम लोगों को हटा कर दुशरे मजदूर से काम कराएंगे। आखिर मजदूर करें तो करे क्या पेट की आग बुझाने के लिए जान जोखिम में डाल कर दो मंजिले में चढ़ कर तथा काफी भारी भरकम वजनी लोहे के बीच उठाने बैठाने का कार्य करने पर मजबूर हैं। बता दें कि सरकारी बड़ी बड़ी कम्पनी हो या बिल्डिंग निर्माण या इस तरह पॉवर ग्रिड का निर्माण हो सभी में वगैर सेफ्टी किट का मजदूरों से कार्य कराना कानूनी तौर पर कानून का उलंघन या मजदूरों को मौत के मुंह में ढकेलना है।जबकि यह कार्य सिमरिया से हजारीबाग जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे सीकरी में की जा रही है इसी रास्ते कई आले पदाधिकारियों का आवागमन होती रहती है। फिर भी बेधड़क पॉवर ग्रिड निर्माण कार्य के मैनेजर द्वारा मजदूरों के साथ किस तरह जानलेवा तरीके से कार्य करा रहा है। यदि समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया या उक्त निर्माण विभाग पर कानूनी कार्रवाई नहीं कि गयी तो मजदूरों के साथ कभी भी बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *