फैब के पलामू जिला संयोजक बने रणजीत मिश्रा

0
098121b9-f7fe-4eb9-8979-763cd22a8bae

फैब के पलामू जिला संयोजक बने रणजीत मिश्रा

फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन अपना सेवा विस्तार करते हुए, आज स्थानीय कार्यालय रांची में राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक में पलामू जिला की जवाब देही रणजीत कुमार मिश्रा को जिला संयोजक के रूप में दी है।
जो संगठन के मापदंड के स्वरूप संगठन एवं व्यापारिक हित में कार्य करेंगे एवं सदस्यता का विस्तार करेंगे रंजीत कुमार मिश्रा पहले भी रेड क्रॉस सोसाइटी के कार्यकारिणी सदस्य रहते समिति के अनेक कार्य को शानदार तरीके से करने के कार्य किया है।
वही फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आफ कमर्स एंड इंडस्ट्रीज के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में 2 वर्ष तक सफल जवाब दे ही संभाली है।
कोरोना कल में भी हमेशा सक्रिय रहे पलामू चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सक्रिय सदस्य के रूप में अपनी अलग पहचान बनाए रखे हैं, फेडरेशन ऑफ़ आल व्यापार संगठन की जवाब देही मिलने पर अध्यक्ष श्री दीपेश निराला एवं महासचिव श्री एसपी सिंह जी पर प्रसन्नता एवं आभार जताते हुए स्पष्ट किया है कि व्यापारियों के हित के लिए व्यापारिक हित में हो रहे। समस्याओं के समाधान के लिए अपने युवा एवं सशक्त टीम के साथ एवं व्यापारि भाइयों से सहयोग के साथ यथाशीघ्र समाधान का प्रयास करेंगे एवं इसके बारे में हमेशा तत्पर रहेंगे अभी लगभग 50 युवा सदस्य बनाए जा चुके हैं एवं अति शीघ्र 200 सदस्यों को जोड़कर चुनाव की तिथि घोषणा कर दी जाएगी चुनाव के बाद कार्यकारिणी टीम गठित होते सक्रिय रूप से अपने कार्य में पूरी टीम के साथ लग जाएंगे, हमारा दायित्व संस्था के लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए मजबूती प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *