बेटी के साथ मालिक अश्लील हरकतें करता है’ , अधेड़ पर लगा आरोप

0
images (4)

बेटी के साथ मालिक अश्लील हरकतें करता है’ , अधेड़ पर लगा आरोप

 

उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक बुजुर्ग पर किशोरी को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील इशारे करने का आरोप लगा है. इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है. नाबालिग की मां ने स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराई है. आरोपी की पहचान LIC से रिटायर्ड विजय गुप्ता के तौर पर हुई है.

पीड़िता की मां एसपी ऑफिस पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. बताया जा रहा है कि नाबालिग की मां पिछले चार सालों से आरोपी विजय गुप्ता के घर घरेलू काम करती है. इस घटना के बाद से किशोरी डरी हुई है.

पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि वो रोज की तरह विजय गुप्ता के घर काम करने गई थी. बीती 24 नवंबर को नाबालिग अपनी मां को ढूंढती हुई वहां पहुंची तो बुजुर्ग ने लड़की को अपना प्राइवेट पार्ट दिखाकर अश्लील इशारे किए. लड़की उसकी इस हरकत का वीडियो बना लिया.

महिला का आरोप है कि थाना नौचंदी पुलिस को वीडियो भी दिखाया. लेकिन पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की है. इस मामले पर एसपी सिटी पीयूष सिंह ने बताया कि एक महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी के साथ 75 वर्षीय मकान मालिक अश्लील हरकतें करता है. इस घटना के संबंध में मुकदमा पंजीकृत किया गया है. सबूत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *