चोरी के शक में महिला का मर्डर, पति ही निकला हत्यारा

0
_117523016_tv063802173

चोरी के शक में महिला का मर्डर, पति ही निकला हत्यारा

अलीगढ़ थाना क्वार्सी क्षेत्र के सुरेंद्रनगर में एक पति ने चोरी के शक में पत्नी को छत से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद आरोपी पति मौके से फरार है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए है। घटना का जायजा लिया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना सुरेंद्रनगर बंद गली की है।

राया निवासी गौरी गौतम की करीब 15 साल पहले अलीगढ़ के गौरव से शादी हुई थी। गौरी के पिता उत्तराखंड पुलिस से रिटार्यड दरोगा है। पति कोई खास काम नहीं करता है। इसको लेकर परिवार में आए दिन विवाद रहता था। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह घर की ऊपरी मंजिल पर पति-पत्नी में दोनों बच्चे थे। पति सो कर उठा तो पत्नी पर पैसे चोरी करने का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगा। पत्नी ने मारपीट का विरोध किया तो उसको छत से धक्का देकर बरामदे में फेंक दिया। उसको अस्पताल ले जाया जाता उसे पहले ही गोरी ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। पुलिस के आने से पहले ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

सीओ अशोक कुमार सिंह ईस्पेक्टर सुभाष कठेरिया, समेत अन्य पुलिस कर्मियों ने घटना का जायजा लिया। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आरोपी की तलाश की जा रही है। आरोपी के पिता भी आबकारी विभाग से रिटायर्ड बताए जा रहे हैं। परिवार में मां की मृत्यु के बाद 12 वर्षीय व 10 वर्षों से बेटों का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *