UP में बुजुर्ग महिला को कुल्हाड़ी से चीर डाला;

0
e1d43daf523b0745330d493ba5b7296b70103eef859019ad7742e2628747c381

UP में बुजुर्ग महिला को कुल्हाड़ी से चीर डाला, जानें हत्या की वजह यूपी के झांसी से हत्या का सनसनीखेज मामला उजागर हुआ है। दरअसल, बीती देर शाम को खेत में पानी लगाने को लेकर दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर घायल व्यक्ति को निकटतम हॉस्पिटल में एडमिट कराया। घटना के संबंध में पुलिस ने एक आरोपित को कस्टडी में लेकर जांच शुरू कर दी है।

घटना बरुआसागर थाना क्षेत्र के ग्राम जरबों की है। गांव जरबों निवासी रगुनते गांव के गांधी नगर के पास अपने खेत पर कुएं से पानी लगा रहा था। इसी बात को लेकर उसका अपने परिवार के अन्य भाईयों से झगड़ा हो गया। तू तू मैं मैं से शुरू हुआ विवाद थोड़ी देर में खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया।

हाथापाई के दौरान रगुनते की सास रजकू (75) पर विपक्षियों ने कुल्हाड़ी से अटैक कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। रगुनते बुरी तरह जख्मी हो गया।

जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी परमेंद्र सिंह ने घटना की जानकारी आला अफसरों को दी। इसके चलते एसएसपी, एसपी ग्रामीण गोपीनाथ सोनी, क्षेत्राधिकारी टहरौली अजय कुमार,फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सर्किल के तमाम थानों की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *