आज झारखंड आयेंगे केंद्रीय गृह मंत्री, 1 दिसंबर को BSF के मेरू कैंप में राइजिंग डे परेड समारोह में शामिल होंगे

0
737385cc-3714-4d52-b338-871dc151042e

आज झारखंड आयेंगे केंद्रीय गृह मंत्री, 1 दिसंबर को BSF के मेरू कैंप में राइजिंग डे परेड समारोह में शामिल होंगे

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को झारखंड पहुंच रहे हैं। अमित शाह के दौरे को लेकर रांची और हजारीबाग पुलिस पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। पुलिस मुख्यालय के द्वारा हजारीबाग में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती भी गई है। पुलिस मुख्यालय की तरफ से केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रम की मॉनिटरिंग की जा रही है।

अमित शाह 1 दिसंबर को बीएसएफ के हजारीबाग मेरू कैंप में राइजिंग डे परेड समारोह में शामिल होंगे। अमित शाह के दौरे को लेकर रांची और हजारीबाग पुलिस को विशेष रूप पर अलर्ट किया गया है। जानकारी के मुताबिक, अमित शाह 30 नवंबर की शाम 4.30 बजे रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे। एयरपोर्ट पर पांच मिनट रुकने के बाद वे बीएसएफ के हेलीकॉप्टर से हजारीबाग मेरू कैंप के लिए रवाना होंगे।

 

गृह मंत्री 30 नवंबर को रात्रि विश्राम मेरू कैंप में ही करेंगे। इसके बाद अगले दिन राइजिंग डे परेड समारोह में शामिल होंगे। समारोह के बाद वे एक घंटे बीएसएफ अधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। इसके बाद दोपहर में हजारीबाग से रांची एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगे. रांची एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। इस संबंध में आईजी अभियान अमोल वी होमकर ने बताया कि सुरक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है। जिलों के द्वारा जो सपोर्ट मांगा गया था, वह उपलब्ध कराया गया। पुलिस मुख्यालय के स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था की मॉनिटरिंग स्वयं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *