चोरों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

0
17_12_2022-arrested_23261902

चोरों के साथ पुलिस की हुई मुठभेड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

 

मंसूरपुर पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम की तीन चोरों के साथ मुठभेड़ हो गई. जिसमें एक शातिर चोरी का आरोपी पैर में गोली लगने पर घायल हो गया. तीनों आरोपियों को अवैध हथियारों और तीन गाडियों, चोरी की बैटरियों सहित गिरफ्तार किया गया है. थाना मंसूरपुर क्षेत्र में पुलिस टीम की शाहपुर-मंसूरपुर रोड मुबारिकपुर गांव वाले रास्ते पर मुठभेड हुई. पैर में गोली लगने पर शहजाद उर्फ काला, निवासी किदवई थाना कोतवाली नगर मुजफ्फरनगर घायल हो गया. उसके दो अन्य साथियों शादाब , निवासी खालापार व इरफान उर्फ काला, निवासी खादरवाला थाना कोतवाली नगर, मुजफ्फरनगर को भी गिरफ्तार किया गया. तीनों से तीन तमंचे, कारतूस, ई-रिक्शाओं की 18 बैटरी, फर्जी नंबर प्लेट लगी तीन कार बरामद की. यह गिरोह ई-रिक्शा की बैटरी चोरी करता है. चार बैटरी मंसूरपुर क्षेत्र से चोरी की थी. अन्य बरामद बैटरियां कहां- कहां से चोरी की गईं है, पुलिस इसकी जानकारी कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *