14 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी;

0
download

14 साल की नाबालिग लड़की ने फांसी लगाकर कर ली खुदकुशी सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के निवास चौकी अंतर्गत शिवगढ़ गांव में एक 14 साल की नाबालिग बालिका ने घर के अंदर दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
मिली जानकारी के अनुसार यह बालिका सीधी जिले की बताई जा रही है और शिवगढ़ गांव की एक लड़के ने इसे उसे कुछ दिन पूर्व भाग कर अपने घर शिवगढ़ ले आया थाञ बालिका के परिजनों द्वारा जानकारी मिल रही है कि कुछ दिन पूर्व बालिका ने अपनी मां को फोन लगाकर बताया था कि शिवगढ़ गांव के एक लड़के ने उसे भागकर अपने घर ले आया है और आए दिन मारपीट करता है जिससे परिवारजन काफी चिंतित रहते थे इसी दौरान बीती रात 14 वर्षीय बालिका ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। वहीं सूचना पर पहुंची निवास चौकी पुलिस ने बालिका के शव को फंदे से नीचे उतर कर मर्ग कायम करते हुए पीएम के लिए भेज दिया और इस पूरे मामले पर छानबीन शुरू कर दिया है। पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा की मौत किन कारणों से हुई है फिलहाल इस पूरे मामले पर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *