राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 26 को हुसैनाबाद व 27 को हैदरनगर में होगा

0
baf85744-b06a-4de3-a38f-50a13863c925

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन 26 को हुसैनाबाद व 27 को हैदरनगर में होगा

 

 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 2024 की तैयारी में जुट गई है। इसे लेकर पार्टी विस्तृत कार्ययोजना पर आगे बढ़ रही है। पार्टी के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह रविवार को हुसैनाबाद पहुंचेंगे। रविवार की ही हुसैनाबाद स्थित आवासीय कार्यालय परिसर में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के हुसैनाबाद प्रखंड के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। जबकि सोमवार को देवी धाम परिसर हैदरनगर में हैदरनगर व मोहम्मदगंज प्रखंड के कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। इस मौके पर भावी रणनीति पर कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *