आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पंचायत बारी में संपन्न

0
7c4acce4-cbd4-4261-9ec1-b1117eb9179f

आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम पंचायत बारी में संपन्न

पलामू जिले मुख्यालय अंतर्गत सतबरवा प्रखंड मे आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बारी पंचायत सचिवालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता भरी पंचायत के बारी मुखिया निरोत्तमा कुमारी किया गया,जिसका उद्घाटन प्रमुख रीमा देवी ,जिप सदस्य सुधा कुमारी, बीडीओ अभिषेक पांडेय ,सीओ कृष्ण मुरारी तिर्की, सहायक उप समाहर्ता रश्मि भारती ,विधायक प्रतिनिधि ,महाराणा प्रताप कुशवाहा, उप प्रमुख कामाख्या नारायण यादव, बारी मुखिया निरोत्तमा कुमारी ,रिंकी यादव ,ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में अबुआ आवास ,आपूर्ति विभाग,कृषि, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मनरेगा, जेएसएलपीएस, आयुष्मान भारत कार्ड, सर्वजन पेंशन योजना, राजस्व , शिक्षा विभाग समेत कुल 14 स्टॉल लगाए गए थे।
कार्यक्रम में सर्वजन पेंशन 40, राजस्व 8,राशनकार्ड 30 , केसीसी 1, सावित्री बाई फूले किशोरी समृद्धि योजना 14, मनरेगा जॉब कार्ड 240 आवेदन जमा किये गये इसके अलावे पांच बच्चों को बैग, 16 बच्चियों को साइकिल के लिए 45 सौ रुपये का चेक तथा जेएसएलपीएस ने 18.लाख का चेक स्वयं सहायता समूह को दिया गया। साथ ही स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाए गए स्लॉट में 62 लोगों ने अपना ईलाज करवाया, वहीं पर सतबरवा प्रखंड जीपीएस सुरेश ठाकुर ने बतलाया कि सरकार आपके द्वार कार्यक्रम आज से प्रारंभ होकर के 26 दिसंबर तक पुरे पंचायत में चलाया जाएगा।

इस मौके पर मुख्य निरॊत्मा कुमारी ने कहा कि यह कार्यक्रम जनहित के लिए बहुत ही शानदार है, लोग अपनी आवश्यकतानुसार, जरूरत के हिसाब से सरकार द्वारा दिए जा रहे सुविधा का लाभ उठाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *