ग्राम सभा कर आंगनबाड़ी सेविका का किया गया चयन
ग्राम सभा कर आंगनबाड़ी सेविका का किया गया चयन
पलामू जिले के नीलाम्बर पीताम्बर पुर प्रखंड के हरतुआ पंचायत के ग्राम पचमों में आंगनबाड़ी केंद्र में सेवीका पद रिक्त पड़ा था।
जिसे लेकर ग्राम सभा आयोजित कर आंगनबाड़ी सेविक का चयन किया गया।
इस ग्राम सभा में कुल 3 अभ्यर्थियों ने अपना आवेदन जमा किया।
जिसमें बिनीता देवी तथा मीना कुमारी दोनों का ही योग्यता के आधार पर 23-23 समान अंक प्राप्त हुए।
इसके बाद चयन प्रक्रिया मे सबसे अधिक 26 अंक लाकर सुषमा कुमारी पति चंद्रशेखर यादव का चयन सेविका पद के लिए किया गया।
वहीं मौके पर वीडियो आशीष कुमार,आंगनवाड़ी पर्यवेक्षिका अपर्णा कुमारी मिश्रा, मुखिया अरविंद शुक्ला, पंचायत समिति सदस्य चांदनी गिरी, पंचायत समिति पति दीपक गिरी वार्ड सदस्य सुशील यादव, अमित कुमार मुकेश गिरी प्रधानाध्यापक परमानंद उपाध्याय एएनएम उषा कुमारी, अनिरुद्ध महतो समेत दर्जनों की संख्या में महिला वा पुरुष मौजुद रहे।
