लातेहार के ग्राम लंका में जरूरतमंदों के बीच गर्म वस्त्र वितरित, शिक्षा और नशामुक्ति के प्रति किया जागरूकता अभियान
सेवा ही साधना समाज ही परिवार द्वारा ग्राम लंका में गर्म वस्त्र वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम
लातेहार। जिले के मनिका प्रखंड अंतर्गत रांकीकला पंचायत के ग्राम लंका में भुईयां समाज के बीच ठंड के मौसम को देखते हुए समाजसेवी संस्था सेवा ही साधना समाज ही परिवार द्वारा सैकड़ों गर्म वस्त्रों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के साथ-साथ नशे की लत से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया गया।
इस अवसर पर समाजसेवी एवं सतबरवा निवासी निर्दोष कुमार, शिक्षक बिहारी प्रसाद तथा ग्राम लंका के संजय भुईया, अखिलेश भुईया, सुमेश्वर भुईया, राजेश सिंह, कमेश भुईया, रामचंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह एवं राजदेव भुईया मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
संस्था के इस प्रयास से स्थानीय समाज में सकारात्मक संदेश गया है।

