प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सनातन धर्मावलंबियों को आमंत्रित करने के लिए प्रखंड स्तर पर योजना बनाई जा रही है : विहिप पलामू।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सनातन धर्मावलंबियों को आमंत्रित करने के लिए प्रखंड स्तर पर योजना बनाई जा रही है : विहिप पलामू।
श्री राम जन्म भूमि मंदिर में श्री राम लल्ला के प्रतिमा के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में संपूर्ण सनातन समाज को आमंत्रित करने के लिए प्रत्येक प्रखंड मुख्यालय में बैठक आयोजित कर के योजना बनाई जा रही है। विश्व हिंदू परिषद नीलांबर पितांबर पुर प्रखंड समिति की एक बैठक कल देर शाम संपन्न हुई, और आज एक बैठक तरहसी प्रखंड मुख्यालय में आयोजित की गई है। आज ही संध्या ऐसी ही एक बैठक की आयोजन प्रखंड पांकी में भी की जाएगी। इसके पूर्व इस तरह की बैठक नवा बाजार प्रखंड में संपन्न हो चुकी है।
अयोध्या से आई पूजित अक्षत, निमंत्रण पत्र और जन्मभूमि मंदिर के प्रारूप आदि को घर घर पहुंचाने हेतु निर्देश दिया गया कि प्रत्येक प्रखंड के ग्यारह, हर पंचायत से पांच और प्रत्येक गांव से तीन तीन कार्यकर्ता की सूची नाम और फोन नंबर के साथ जिला मंत्री को शीघ्र अति शीघ्र भेज दी जाएगी।
बैठक में प्रांत से बजरंग दल के प्रांत संयोजक माननीय दीपक ठाकुर, पलामू जिला के पूर्व जिला पालक माननीय विजय पाण्डेय, विभाग से पलामू विभाग संगठन मंत्री विजय यादव, पलामू विभाग सह मंत्री माननीय महेंद्र नाथ, और जिला से बजरंग दल जिला संयोजक संदीप प्रसाद गुप्ता और जिला बलो पासना प्रमुख विकास कुमार कश्यप, निलांबर पीतांबर पुर विहिप प्रखंड अध्यक्ष राजीव सिंह, उपाध्यक्ष सौरभ सिंह, मंत्री रौशन मेहता, तरहसी विहिप प्रखंड प्रवीण पाण्डेय, बजरंग दल प्रखंड संयोजक आलोक पाण्डेय, मंत्री अमित पाण्डेय, पांकी से निरंजन सिंह, हरी नंदन कुमार, सोनू सोनी, नवनीत कुमार आदि सैकड़ों कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।
