झारखंड स्थापना दिवस पर मानवता की मिसाल, पति-पत्नी ने एक साथ किया रक्तदान

झारखंड स्थापना दिवस पर मानवता की मिसाल, पति-पत्नी ने एक साथ किया रक्तदान

नीलांबर-पीतांबरपुर। झारखंड स्थापना दिवस पर शनिवार को सखी मंडल की दीदियों की ओर से दारूडीह सीएलएफ कार्यालय (पुराना प्रखंड कार्यालय) में जेएसएलपीएस के तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की शुरुआत बीपीएम सत्यप्रिय तिवारी ने रक्तदान कर की। इस दौरान कुंदरी पंचायत की पंचायत समिति सदस्य बिंदिया देवी और उनके पति विनोद कुमार ने एक साथ रक्तदान कर मिसाल पेश की। मौके पर ब्लड बैंक की ओर से आलोक कुमार और अभय कुमार मौजूद रहे। शिविर में कुल 18 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं में सत्यप्रिय तिवारी, पूर्णिमा कुमारी, संतू राम, पूनम देवी, अथर रजा, विनोद कुमार, पायल वर्मा, गीता देवी, जयंत कुमार, बिनोद देव, रेनू कुमारी, प्रवेश कुमार, बेबी देवी, कंचन कुमारी मेहरा, खुशबू कुमारी, इंदु देवी, चुनचुन देवी और बिंदिया देवी शामिल हैं। शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को रक्त उपलब्ध कराने में सहयोग देना और ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।