18 वर्षीय अंकित की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पलामू कल्याण फाउंडेशन ने छोटे भाई की पढ़ाई का उठाया जिम्मा

18 वर्षीय अंकित की मौत से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, पलामू कल्याण फाउंडेशन ने उठाई छोटे भाई की पढ़ाई की जिम्मेदारी

कौवाखोह (पलामू)। रजवार गांव निवासी 18 वर्षीय अंकित कुमार, पिता स्वर्गीय उमेश भुइयां का 23 नवंबर की शाम करीब 5 बजे बीमारी के कारण निधन हो गया। अंकित पिछले तीन महीनों से बीमारी से जूझ रहे थे।

पिता का निधन पिछले वर्ष ही हो चुका था। परिवार में अंकित ही एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनके निधन से पीछे एक बुजुर्ग मां और दो छोटे भाई बेसहारा हो गए हैं।

सूचना मिलते ही पलामू कल्याण फाउंडेशन, कौवाखोह के चेयरमैन डॉ. रविरंजन अपनी टीम के साथ पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और परिजनों को सांत्वना देते हुए आर्थिक नगद राशि सहयोग प्रदान किया। साथ ही फाउंडेशन ने अंकित के छोटे भाई की पढ़ाई की पूरी जिम्मेदारी उठाने का निर्णय लिया।

इस मौके पर मोनू कुमार, प्रशांत कुमार, सुखदेव, विनय, उदेश, पूर्व प्रत्याशी सुदेश भुइयां, धीरेंद्र, संतोष, नागेंद्र एवं जितेंद्र सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।

फाउंडेशन की इस मानवीय पहल की स्थानीय लोगों ने सराहना की।।

पलामू संवाददाता मनोज कुमार गुप्ता

You may have missed