गिरिडीह के लिए गर्व का क्षण: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा के अनमोल मिश्र ने अखिल भारतीय गणित मेला में जीता द्वितीय पुरस्कार
गिरिडीह के लिए गर्व का क्षण: सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरगंडा के अनमोल मिश्र ने अखिल भारतीय गणित मेला में जीता द्वितीय पुरस्कार
गिरिडीह। विद्या भारती द्वारा आयोजित अखिल भारतीय गणित मेला – 2026 का आयोजन इस वर्ष राजकमल सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, धनबाद में किया गया है।21/11/26 से 24/11/26 तक चल रही इस प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, बरगंडा, गिरिडीह के मेधावी छात्र भैया अनमोल मिश्र ने अंकगणित एवं ज्यामिति के क्षेत्र में भारत का योगदान तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनके उपयोग” विषय पर पत्रवाचन किया* और इस गणित पत्र प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता (बाल वर्ग) में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय स्थान प्राप्त कर इतिहास रच दिया।इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।

