CCL कर्मचारियों को बड़ी राहत, मृत्यु सहायता बढ़कर 1.50 लाख; रिटायरमेंट पर मिलेंगे ₹10 हजार

झारखंड के सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) के कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए बेनेवोलेंट फंड सोसायटी में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। 13 नवंबर 2026 को रांची स्थित दरभंगा हाउस में हुई शासी निकाय समिति की बैठक में मृत्यु सहायता राशि बढ़ाने, मासिक अंशदान में संशोधन और सेवानिवृत्ति पर उपहार देने का फैसला लिया गया। अब सदस्य कर्मचारी की मृत्यु होने पर आश्रितों को 1.25 लाख की जगह 1.50 लाख रुपये मिलेंगे। वहीं, सदस्यों का मासिक अंशदान 100 से बढ़ाकर 150 रुपये कर दिया गया है। इसके अलावा, रिटायरमेंट पर कर्मचारियों को 10 हजार रुपये का उपहार दिया जाएगा। ये सभी बदलाव 1 दिसंबर 2026 से लागू होंगे। फिलहाल इस फंड से CCL के 26,534 कर्मचारी और अधिकारी जुड़े हैं। योजना का लाभ अधिक पात्र कर्मचारियों तक पहुंचाने के लिए जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।