अनंत सिंह की बेटी की शादी का गिरिडीह पहुंचा न्योता, समारोह में शामिल होंगे कई लोग!
बाहुबली नेता अनंत सिंह की बेटी शिवांगी सिंह की शादी का गिरिडीह तक पहुंचा न्योता, आमंत्रण मिलते ही समारोह में शामिल होने को उत्साहित दिखे लोग!
रामभजु सिंह, अमित देव समेत कई लोगों ने शादी समारोह में शामिल होने की बनाई योजना
बिहार के चर्चित बाहुबली नेता अनंत सिंह की पुत्री शिवांगी सिंह की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। इस शादी का आमंत्रण गिरिडीह के भी कई लोगों तक पहुंचा है। शादी का निमंत्रण कार्ड मिलने के बाद शहर के कई लोगों में समारोह में शामिल होने को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
बताया जा रहा है कि गिरिडीह के रामभजु सिंह, अमित देव सहित कई लोगों को शादी का आमंत्रण भेजा गया है। निमंत्रण मिलने के बाद इन लोगों ने भी शादी समारोह में शामिल होने की इच्छा जाहिर की है और कार्यक्रम में शिरकत करने की योजना बनाई है।
अनंत सिंह की राजनीतिक और सामाजिक पहचान के कारण उनकी पुत्री की शादी को लेकर बिहार के साथ-साथ झारखंड के गिरिडीह में भी लोगों के बीच चर्चा हो रही है। अब देखना दिलचस्प होगा कि गिरिडीह से कितने लोग इस भव्य शादी समारोह में शामिल होने पहुंचते हैं।

