राष्ट्रीय सेवा मंच ने अमानत घाट पर लगाया सूर्य भगवान की प्रतिमा

0
9f8c0443-9d09-43bd-beea-01131224394b

राष्ट्रीय सेवा मंच ने अमानत घाट पर लगाया सूर्य भगवान की प्रतिमा

भगवान भास्कर की आराधना से तन-मन होता है शुद्ध: प्रियरंजन

छठ पूजन के पावन अवसर पर राष्ट्रीय सेवा मंच ने इस वर्ष सिंगरा स्थित अमानत नदी के छठ घाट पर भगवान भास्कर की भव्य और दिव्य प्रतिमा स्थापित कर पूजन अर्चन किया। मंच के केंद्रीय अध्यक्ष प्रियरंजन पाठक ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा मंच कई वर्षों से सेवा से जुड़ी हुई सभी कार्य कर रही है। इस वर्ष नए आयाम के रूप में आस्था का महान पर्व छठ के अवसर पर उक्त कार्य किया है।

अमानत घाट इस वर्ष भगवान भास्कर की प्रतिमा के कारण मुख्य आकर्षण का केंद्र बना जिसके हजारों लोग साक्षी बने हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव सचिदानन्द विद्यार्थी, पलामू जिलाध्यक्ष रमेश कुमार सिंह, युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष हर्षित सौर्य, सचिव सूरज तिवारी, कोषाध्यक्ष अभिषेक ओझा, सत्येंद्र ठाकुर, नीतू सिंह, सोनल, सूर्यांश, अमन, मृगांक शशांक, राहुल, प्रतीक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे। यह जानकारी मीडिया प्रभारी राजा कुमार वैद्य ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *