बंगाली समिति के अध्यक्ष साधन दा को दी गयी श्रद्धांजलि 

0
d9db6090-fa18-4c6f-bf9f-eab49ae9b00e

बंगाली समिति के अध्यक्ष साधन दा को दी गयी श्रद्धांजलि

प्रतिनिधि, मेदिनीनगर :  बंगाली समिति के अध्यक्ष प्रभाष रंजन दाशगुप्ता उर्फ़ साधन दा का पार्थिव शरीर सोमवार को पंचतत्त्व में विलीन हो गया.  साधन दा के छोटे भाई प्रमोद रंजन दाशगुप्ता ने मुखाग्नि दिया. कोयल नदी  के तट पर राजा हरिश्चंद्र घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया. साधन दा का पार्थिव शरीर को  शहर थाना के सामने बंगाली समिति के कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गयी. बंगाली समिति और बंगीय दुर्गा बाड़ी  की ओर से डॉ कौशिक मल्लिक ने कहा की साधन दा अपने समाज के लिए एक वट वृक्ष जैसा थे. उनका निधन न सिर्फ बंगाली समाज बल्कि सभी के लिए अपूरणीय क्षति है. साधन दा गरीब असहाय लोगों का इलाज करवाने  के लिए जाते थे.  इसके अलावा वे कई सामाजिक तथा धार्मिक संस्थाओं के साथ जुड़ कर सामाजिक कार्य करते थे. उनका राजनीतिक जीवन हुसैनाबाद विधायक कमलेश कुमार सिंह के साथ जुड़ा हुआ रहा. साधन दा के निधन पर हुसैनाबाद विधायक कमलेश  और मेदिनीनगर नगर निगम की प्रथम मेयर अरुणा शंकर ने शोक जताया है. छठ के कारण वे अंतिम यात्रा में शामिल नहीं हो पाए, पर उनके प्रतिनिधि अजीत कुमार सिंह व सुनील कुमार ने बंगाली समिति के कार्यालय में आकर श्रद्धांजलि दी. इसके अलावा नगरपालिका के पूर्व अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह, समाजसेवी बिनु सिंह, कम्युनिस्ट नेता केडी सिंह, इप्टा के उपेंद्र मिश्रा, बंगाली समिति के पुलिन मित्रा, अरुण रॉय, अशोक चक्रवर्ती, बंगीय दुर्गा बाड़ी के डॉ कौशिक मल्लिक, दिवेन्दु गुप्ता, जयंत विश्वास, अमर भांजा, शिवेश मोइत्रा, प्रसेनजित दाशगुप्ता, मासूम आर्ट ग्रुप के विनोद पांडेय, उज्जवल सिन्हा, सिकंदर कुमार आदि ने भी श्रद्धांजलि दी. साधन दा के अंतिम यात्रा में ब्रजेश कुमार, सलभ कुमार, अनवर हुसैन, अविनाश देव, वीएम पांडेय, काजल घोष, पीपी गुप्ता, गौतम घोष, गौतम सेनगुप्ता, गौरांग सेनगुप्ता , उज्ज्वल सेनगुप्ता, निरुपम राहा, नवनीत सुंदरम, राजीव कुमार, प्रदीप बोराल, अमिताभ राय, सुभाष विश्वास, तपेंद्र बासु, सुमित भट्टाचार्य, अमित दत्ता, नयन दाशगुप्ता, वासुदेव गोस्वामी आदि शामिल थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed