भरत पहाड़ी टोला में लक्ष्मी पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने किया उद्घाटन
लक्ष्मी पूजा के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का फीता काटकर उद्घाटन करते विधायक नरेश प्रसाद सिंह।
लक्ष्मी पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन
विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया उद्घाटन, ग्रामीणों में दिखा उत्साह
कांडी (गढ़वा)। कांडी प्रखंड अंतर्गत खुटहेरिया ग्राम पंचायत के भरत पहाड़ी टोला में लक्ष्मी पूजा के अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन विश्रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने फीता काटकर किया। उद्घाटन के दौरान ग्रामीणों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर विधायक नरेश प्रसाद सिंह ने आयोजन समिति एवं समस्त ग्रामवासियों को लक्ष्मी पूजा की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम हमारी परंपरा और संस्कृति की पहचान हैं। ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी प्रेम, भाईचारा और एकजुटता मजबूत होती है। साथ ही नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति एवं परंपराओं से जुड़ने का अवसर मिलता है।
कार्यक्रम में पंचायत के उपमुखिया आतिश सिंह, पंचायत समिति सदस्य अभिनंदन शर्मा, गोरखनाथ सिंह, बटेश्वर सिंह, झुन्ना सिंह, रामप्यारी साव, परदेशी रजवार, प्रवेश रजवार, नंदू रजवार, संतोष राम, विश्वनाथ रजवार, मनजीत कुमार सहित कई गणमान्य लोग एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।

