झुमरी तिलैया में एड्स जागरूकता मार्च, छात्र-छात्राओं ने दिया बचाव का संदेश
झुमरी तिलैया में विश्व एड्स दिवस पर निकला जागरूकता मार्च, “जागरूकता ही बचाव है” का दिया संदेश
झुमरी तिलैया (कोडरमा), 06 नवंबर 2026।
झारखण्ड शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, झुमरी तिलैया में शुक्रवार को “विश्व एड्स दिवस जागरूकता अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों को एड्स महामारी के कारण, बचाव के तरीके, सावधानियों एवं रोकथाम के बारे में विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा जारी गाइडलाइन की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के बाद महाविद्यालय से जागरूकता मार्च निकाला गया, जो तिलैया बस्ती होते हुए यादव चौक तक गया। मार्च में शामिल छात्र-छात्राओं ने लोगों को जागरूक किया कि जागरूकता ही इस बीमारी से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विश्व एड्स दिवस पर अपने विचार भी व्यक्त किये और गाइडलाइन के पालन की प्रतिज्ञा ली।
कार्यक्रम संस्था के सचिव डॉ० डी०एन० मिश्रा के मार्गदर्शन एवं प्राचार्य डॉ० अजय कुमार यादव के निर्देशन तथा आई०क्यू०ए०सी० व राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त सौजन्य से आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के समक्ष दीप-प्रज्ज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर डॉ० एस०बी० मिश्रा, प्रो० सुशीला देवी, डॉ० सत्य प्रकाश तिवारी, प्रो० कविता कुमारी, प्रो० सुखनन्दन तिवारी, प्रो० सूरज कुमार, प्रो० सविता कुमारी, दुर्गा पंडित, पुस्तकालय सहायिका माला सिन्हा, लेखापाल विक्रम कुमार सिन्हा, सहायक लेखापाल नीरज कुमार, रीना कुमारी, मनोरमा देवी, शाहनाज खातून, रिजवान खान, प्रसादी कुमार, दिलीप बिन्द, सावन कुमार, श्रीधर कुमार सहित बी०एड० एवं डी०एल०एड० सत्र 2025-27 एवं 2026-28 के प्रशिक्षु उपस्थित रहे।
मंच संचालन डॉ० सत्यप्रकाश तिवारी ने किया तथा कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया |

