दिवाली से पहले शेयर बाजार में रौनक, सेंसेक्स 1,233 अंक उछला तो निफ्टी में 388 अंकों की जोरदार तेजी
भारतीय शेयर बाजार में दिवाली के त्योहारी हफ्ते की शुरुआत किसी बड़ी पार्टी से कम नहीं रही। सोमवार को बाजार खुलते ही दलाल स्ट्रीट पर चौतरफा खरीदारी का माहौल बना। कारोबार खत्म होने पर बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 1,233.25 अंक यानी 1.66 प्रतिशत की बड़ी छलांग लगाकर 75,692.78 पर बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 387.70 अंक यानी 1.68 प्रतिशत चढ़कर 23,440.80 के स्तर पर पहुंच गया।

