दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली का व्यापारियों ने किया विरोध, 2 हजार करोड़ के नुकसान की आशंका

दिल्ली के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों के व्यापारियों ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन की मेगा रैली का कड़ा विरोध किया है। उनका कहना है कि दिवाली की खरीदारी के पीक सीजन के दौरान राजधानी के बीचों-बीच इतनी बड़ी राजनीतिक रैली आयोजित करने से थोक बाजार ठप हो जाएंगे, लोगों की रोजमर्रा की आजीविका प्रभावित होगी और व्यापारियों को 2,000 करोड़ रुपये से अधिक का नुकसान उठाना पड़ेगा।

You may have missed