IED ब्लास्ट , CRPF के जवान शहीद, दो किए गए एयरलिफ्ट

0
9aa84a83-e931-4bd4-8928-8f878f01843e

आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ के तीन जवान गंभीर रूप से घायल हो गए. इस घटना में बम निरोधक दस्ते के कॉन्स्टेबल संतोष उरांव शहीद हो गए हैं. वहीं बटालियन के सेकंड इन कमांड एजेतो तिने और कांस्टेबल जयंता नाथ गंभीर रूप से घायल हैं. फिलहाल दोनों की स्थिति खतरे से बाहर है. घटना शुक्रवार को गोइलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबेड़ा में हुई. जहां जंगल में अभियान पर निकले तीन जवान आईईडी की चपेट में आ गए. घायलों को एयरलिफ्ट कर रांची भेजा गया है.जानकारी के मुताबिक, सीआरपीएफ 60 बटालियन के सेकंड इन कमान एजेतो तिने अपने साथ बम निरोधक स्कॉड को लेकर चाईबासा के गोईलकेरा थाना क्षेत्र के हाथीबेड़ा जंगल में आईईडी क्लीन करने के लिए निकले थे. सूचना मिली थी कि इस इलाके में नक्सलियों के द्वारा बड़े पैमाने पर आईईडी जमीन के नीचे लगा कर रखा गया है. इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आईईडी निकालने का काम चल ही रहा था कि अचानक एक आईईडी बम ब्लास्ट हो गया. इस ब्लास्ट की वजह से मौके पर मौजूद बीडीडीएस टीम के संतोष उरांव को गंभीर चोटें आईं जबकि दो अन्य भी इसमें घायल हो गए.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *