उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय ” झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 ” के लिए नृत्य में चयनित हुई धनयडीह स्कूल की छात्रा संजना कुमारी

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय ” झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 ” के लिए नृत्य में चयनित हुई धनयडीह स्कूल की छात्रा संजना कुमारी l

राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी, झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद् , रांची एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी- सह- जिला कार्यक्रम पदाधिकारी , गिरिडीह के निर्देश के आलोक में ” झारखंड स्कूल टैलेंट सर्च 2026 ” के तहत सदर प्रखंड गिरिडीह के सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में स्थित पीएम श्री उत्क्रमित उच्च विद्यालय धनयडीह की छात्रा संजना कुमारी ने जूनियर वर्ग के नृत्य प्रतियोगिता में गिरिडीह जिला स्तर पर चयनित होकर अपने किसान पिता मिंटू कुमार वर्मा एवं मां संजू देवी का सम्मान बढ़ाया l
नोडल शिक्षक संजीव कुमार ने बताया कि आज उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तर पर हजारीबाग में बच्चों की प्रतिभाओं का आकलन कर राज्य स्तरीय शिविर के लिए चयन किया जाएगा l बच्चों की प्रतिभा की पहचान की पहल में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों का चयन होना गौरवांवित पल है l
विद्यालय स्तर पर बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने में शिक्षिका शिखा कुमारी एवं सोनी कुमारी प्रमुख भूमिका निभा रही है l प्रधानाध्यापक भुवनेश्वर प्रसाद सिंह ने कहा है कि किसी भी क्षेत्र में बच्चों की उपलब्धियों का ” सम्मान पुरस्कार ” दिया जाएगा l