कोलकाता एयरपोर्ट पर बम की धमकी से हड़कंप, फुकेत से आई फ्लाइट के टॉयलेट में मिला संदेश

कोलकाता एयरपोर्ट पर एक बार फिर विमान में ब’म होने की ध’मकी से हड़कंप मच गया। फुकेत से कोलकाता पहुंची एक फ्लाइट के टॉयलेट के शीशे पर ‘B’omb inside aircraft’ लिखा मिला। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, लैंडिंग के बाद केबिन क्रू टॉयलेट की सफाई करने पहुंचे तो उन्हें यह संदेश दिखाई दिया। इसकी सूचना तुरंत पायलट और एयरपोर्ट के सुरक्षा अधिकारियों को दी गई।