मनातू में पीएम आवास योजना पर सवाल, वार्ड सदस्य के अविवाहित बेटे को मिला लाभ; जांच के आदेश
कुंवारे युवक को मिला प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ,,जांच के घेरे में जनप्रतिनिधि और प्रखंड कर्मी
मनातू से अनिल कुमार की रिपोर्ट।
मनातू (पलामू )गरीब और बेघर परिवारों को पक्का मकान मुहैया कराने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना में एक बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है।जहाँ मनातू प्रखंड क्षेत्र के बंसी खुर्द पंचायत के गवही गांव निवासी वार्ड सदस्य सुरेश सिंह के अविवाहित पुत्र दीपक कुमार के नाम से प्रधानमंत्री आवास योजना स्वीकृत कर दी गई।जिसका आवास कोड़ JH141853444 हैं।और दीपक कुमार के खाते में फस्ट किस्त का राशि 40 हजार रुपये राशि भी डाल दी गई हैं।आपको बता दें की नियमों के अनुसार यह योजना मुख्य रूप से बेघर गरीब और विवाहित परिवारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है।लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों की अनदेखी के चलते एक कुंवारे युवक दीपक कुमार पिता वार्ड सदस्य सुरेश सिंह के नाम पर प्रधानमंत्री आवास योजना आवास स्वीकृत कर खाते में किस्त की राशि भी डाल कर दी गई।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि गांव में कई अत्यंत पात्र व बेघर परिवार आज भी कच्चे मकानों व झोपड़ियों में रहने को मजबूर हैं।जबकि अवैध और फर्जी तरीके से अपात्र युवक को योजना का लाभ दे दिया गया।
इस मामले में मनातू प्रखंड विकास पदाधिकारी मदन कुमार सुमन ने कहा कि पंचायत सचिव बिजेंद्र कुमार से जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

